भरनो: डुम्बो गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दादा-पोता घायल, एक रिम्स रेफर
Bharno, Gumla | Feb 12, 2025 भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत डुम्बो गांव के समीप स्कूटी सवार को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया।इस दुर्घटना में स्कूटी चालक लापुंग थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी राज कुमार साहू व दादा चमरा साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार साहू अपने दादा को स्कूटी में बैठकर भरनो प्रखंड के महादेव चैगरी गांव दवा कराने जा रहा था