भरनो: भरनो प्रखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का पहला दिन कदाचार मुक्त रहा
Bharno, Gumla | Feb 11, 2025 भरनो प्रखण्ड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 2025 को लेकर मंगलवार को सिर्फ दो सेंटर प्रोजेक्ट हाई स्कूल भरनो व दुम्बो हाई स्कूल में इंटर की परीक्षा आयोजित हुई।जबकि इंटर और मैट्रिक के लिये प्रखंड में कुल पांच सेंटर बनाये गए हैं।प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल भरनो में वाणिज्य के 88 छात्र- छात्रा और डुम्बो हाई स्कूल में 18 छात्र- छात्रा वोकेशनल कोर्स में शामिल हुवे।