भरनो: प्रखंड कार्यालय के सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर हुई प्रखंड स्तरीय ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक
Bharno, Gumla | Feb 6, 2025 भरनो प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखण्ड स्तरीय ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रमुख पारस नाथ उराँव ने किया।मौके पर प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जाहिद अख्तर ने कहा कि प्रखण्ड में फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जाएगा।वंही डोर टू डोर फायलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।