भरनो: सिंगरौली नदी से अवैध बालू उठाव के खिलाफ सीओ ने की छापेमारी
Bharno, Gumla | Feb 7, 2025 भरनो प्रखंड के सिंगरौली नदी से अवैध बालू उठाव को लेकर गुमला एसडीओ के निदेशानुसार सीओ अविनाश कुजूर ने छापेमारी अभियान चलाया,इस छापेमारी में ट्रैक्टर डाला सहित एवं दो डाला को अवैध खनन एवं परिवहन करते जप्त किया गया।सीओ एवं पुलिस को आते देख ट्रैक्टर चालक एक ट्रैक्टर को वहीं छोड़ भाग गया,जबकि दो अन्य डाला छोड़कर भाग गए।जिसकी खनन विभाग को सूचना दी गई।