तिजारा: भिवाड़ी में ₹10,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, खुशखेड़ा में ट्रांसफार्मर कॉपर लूट का तीसरा आरोपी पकड़ा, ₹21,000 नगद बरामद
Tijara, Alwar | Apr 5, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने रिको औद्योगिक क्षेत्र कमालपुर स्थित खिलौना कंपनी से विद्युत ट्रांसफार्मर का कॉपर लूटने का मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी संजय प्रसाद ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि ₹10000 के इनामी अभियुक्त मोहम्मद तारीफ उर्फ टफी को पकड़ा गया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और ₹8000 नगद बरामद किया है अभी जांच जारी है।