हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज के छात्र नेताओं और छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर हल्द्वानी कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि दोपहर में कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हुई थी। छात्र संघ चुनाव नजदीक होने के बीच कॉलेज में लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। अब पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है, इस पर नजर बनी हुई है।
#Haldwani #HaldwaniNews #MBPGCollege #StudentUnionElection #StudentPolitics #CollegeNews #CampusNews #UttarakhandNews #StudentProtest #PoliceAction #HaldwaniPolice #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews