बक्सर: 15 माह से बकाया मानदेय को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने बुनियादी विद्यालय परिसर में बैठक कर DM से भुगतान की गुहार लगाई
Buxar, Buxar | Oct 6, 2024 रविवार को संध्या 4 बजे के करीब स्टेशन रोड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ की बैठक की गई. बैठक प्रदेश कमेटी के आदेशाअनुसार किया गया. बैठक में मुख्य रूप से वेतन भुगतान को लेकर चर्चा की गई. ज्ञात हो कि स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षको के मानदेय का भुगतान पिछले 15 माह से नहीं किया जा रहा है.