बक्सर: अहिरौली मोड़ के पास NH-922 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला को रौंदते हुए ट्रक में मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
Buxar, Buxar | Oct 6, 2024 रविवार को सुबह 7 बजे औधोगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत nh-922 फोरलेन पर अहरौली मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस दौरान पूजा करने के लिए nh के किनारे पैदल ही एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला जा रही थी. इसी दौरान पटना की तरफ से बक्सर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर महिला को रौंदते हुए ट्रक में जाकर टक्कर मार दिया है. जिसमें महिला की मौत हो गई.