बक्सर: जिले में 24 घंटे में चलाए गए रोको-टोको व छापेमारी अभियान में 26 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹64 हजार वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Oct 6, 2024 बक्सर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शराब के सेवन में 11, शराब बरामदगी में 4 व अन्य मामलों में 11 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 64 हजार रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं 39 वारंट, 1 कुर्की कांड, 91 आचरण प्रमाण पत्र का निष्पादन किया गया।