ग्वालियर गिर्द: गाय को लाठी मारने के विवाद में हुई थी दिनेश की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट का CCTV वीडियो वायरल
भैरों बाबा मंदिर के पास युवक दिनेश पटेल की हत्या का एक CCTV वीडियो सामने आया है।शराब के नशे में दोस्तों के बीच विवाद का कारण बेहद हैरान करने वाला है,दिनेश ने मोहल्ले में एक गाय को लाठी मार दी थी,इसके बाद इन दोस्तों में विवाद हो गया 6 लोगों ने दिनेश की लाठी डंडों और सरियों से जमकर पिटाई कर दी थी,जिससे बाद उसकी मौत हो गई।पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है