Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

रिकवरी के नाम पर गुंडागर्दी? फर्जी पेपर दिखाकर फैक्ट्री से जबरन उठा ले गए ईडीएम मशीन... #Faridabad #MachineSeizure #FinanceCompany #LoanDispute #FakeDocuments #CourtOrder #MachineRecovery #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 16, 2026

MORE NEWS

विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहे युवा, रोजगार सृजन में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक पहल : राज्य सभा सांसद संजय भाटिया

रोजगार से आत्मनिर्भरता तक का सफर, प्रधानमंत्री की योजनाओं ने बदली युवाओं की तस्वीर

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : हरपाल ढांडा

विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान : कोमल सैनी

पानीपत, 19 जून।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुक्रवार को स्थानीय एस.डी. पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। 
  कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज्ञान भवन, नई दिल्ली से दिए गए लाइव संबोधन का भी प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित युवाओं, कर्मचारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने सुना।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में ऐसी अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनसे देश में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा का लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के शून्य बैलेंस पर बैंक खाते खोले गए, जिनका लाभ आज देश के गरीब और जरूरतमंद वर्ग को मिल रहा है।    
  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।
संजय भाटिया ने 15 नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश सेवा को समर्पित किया है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दें। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और अन्य विशिष्ट अतिथियों का बुके शॉल भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
   मेयर कोमल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और उनके नेतृत्व में संचालित योजनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
   हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सोच समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गरीब, युवा, किसान, महिला और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
   रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर अमित नैन ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और रोजगार प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं और कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना रोजगार सृजन को नई गति देने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।      
     कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, एस.डी. पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, उप निदेशक ईएसआईसी राजेश यादव, अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर विशाल कालिया, हरदीप चौधरी हवा सिंह यादव, सुरेंद्र
रामकेश, कॉलेज समिति के अध्यक्ष दिनेश गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहे युवा, रोजगार सृजन में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक पहल : राज्य सभा सांसद संजय भाटिया रोजगार से आत्मनिर्भरता तक का सफर, प्रधानमंत्री की योजनाओं ने बदली युवाओं की तस्वीर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : हरपाल ढांडा विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान : कोमल सैनी पानीपत, 19 जून। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुक्रवार को स्थानीय एस.डी. पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज्ञान भवन, नई दिल्ली से दिए गए लाइव संबोधन का भी प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित युवाओं, कर्मचारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने सुना। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में ऐसी अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनसे देश में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा का लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के शून्य बैलेंस पर बैंक खाते खोले गए, जिनका लाभ आज देश के गरीब और जरूरतमंद वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। संजय भाटिया ने 15 नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश सेवा को समर्पित किया है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दें। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और अन्य विशिष्ट अतिथियों का बुके शॉल भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और उनके नेतृत्व में संचालित योजनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सोच समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गरीब, युवा, किसान, महिला और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर अमित नैन ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और रोजगार प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं और कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना रोजगार सृजन को नई गति देने का कार्य करेगी। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, एस.डी. पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, उप निदेशक ईएसआईसी राजेश यादव, अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर विशाल कालिया, हरदीप चौधरी हवा सिंह यादव, सुरेंद्र रामकेश, कॉलेज समिति के अध्यक्ष दिनेश गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jun 19, 2026

प्रदूषण नियंत्रण विभाग और प्रशासनिक टीम द्वारा केमिकल से भरे दो अवैध टृैक्टर-टैंकरों पर धरपकड़ कर सनौली थाना में इंपाउंड किया गया

प्रदूषण नियंत्रण विभाग और प्रशासनिक टीम द्वारा केमिकल से भरे दो अवैध टृैक्टर-टैंकरों पर धरपकड़ कर सनौली थाना में इंपाउंड किया गया

Panipat, Panipat | Jun 19, 2026

सनौली थाना के पास हाईवे पर ट्रैवलर गाडी को मारी कैंटर ने टक्कर, कैंटर व ट्राला के बीच फंसी मिनी बस ट्रैवलर। हादसे में 18 घायल।

सनौली थाना के पास हाईवे पर ट्रैवलर गाडी को मारी कैंटर ने टक्कर, कैंटर व ट्राला के बीच फंसी मिनी बस ट्रैवलर। हादसे में 18 घायल।

Panipat, Panipat | Jun 19, 2026