कुचायकोट: कुचायकोट गांव में बकरी चराने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार महिलाएं जख्मी
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव मैं बकरी चराने के विवाद में हुए मारपीट में दोनों पक्ष से कुल 4 लोगों जख्मी हो गए। एक तरफ प्रथम पक्ष से सुगंधित देवी और संजयोती देवी तो वहीं दूसरे पक्ष से पिंकी कुमारी और रिंकी कुमारी शामिल है जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे दी गई।