बटियागढ़: बटियागढ़ में बारिश से घर की दीवार गिरी, बुजुर्ग घायल; बटियागढ़ अस्पताल भेजा गया
बटियागढ़ क्षेत्र में लगातार बारिश से नरईया चौराहा वार्ड नम्बर 10 में बने एक कच्चे घर की दीवार भरभरकार कर गिर गई,हादसे में एक बुजुर्ग घायल हुआ जो घर के सदस्यों के साथ अंदर सोया था घटना में घायल 55 वर्षीय बुजुर्ग छोटेलाल को इलाज के लिए बटियागढ़ अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार किया गया घटना बुधवार रात करीब 10 बजे बताई गई है