सेवढ़ा: सेवढ़ा में सिंध नदी का जलस्तर घटा, एसडीएम ने क्षतिग्रस्त पुल और सीसी रोड का निरीक्षण कर दिए निर्देश
Seondha, Datia | Sep 9, 2026 सेवढ़ासिंध नदी का जलस्तर कम होते ही सनकुआं में चल रहे निर्माण कार्यों का बुधवार सुबह 11 बजे एसडीएम अशोक अवस्थी ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ महिपाल सिंह यादव, इंजीनियर प्रज्ञा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण में छोटा पुल और सीसी रोड क्षतिग्रस्त मिले। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और फिनिशिंग में कमी पाए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई