लखीसराय: बकरीद को लेकर लखीसराय पुलिस अलर्ट, जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर लखीसराय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. बकरीद को लेकर गुरुवार को जिले के सभी थाना क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई. पूर्वाह्न 7 बजे लखीसराय शहर सहित विभिन्न जगहों पुलिस मुस्तैद नजर आई. प्रशासन ने जिले वासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.