तिसरी: तिसरी में नम आंखों से माता रानी को विदाई दी गई
Tisri, Giridih | Oct 21, 2026 तिसरी प्रखण्ड के सार्वजनिक दुर्गा मंडप,चंदौरी में स्थित सार्वजनिक प्राचीन दुर्गा मंदिर आदि कई जगहों की माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को पूरे भक्तिमय माहौल, गाजे बाजे और जयकारों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर तिसरी और चंदौरी बाजार दुर्गा माता की जय और भक्तिमय नारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह से श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हो गया। विसर्जन ज