किस्को: स्वीप कोषांग के निर्देश पर किस्को प्रखंड में विद्यालय स्तर पर मटका पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग के दिशा-निदेश पर कई कार्यक्रम प्रतिदिन हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर 1:30 किस्को प्रखंड मे विद्यालय स्तर पर मटका पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और विभिन्न स्लोगन का इस्तेमाल कर मटके के उपर पेंटिंग की गई।