किस्को: खम्हार काटप गांव में सड़क पर 10 फीट लंबा अजगर दिखा, वन सुरक्षा समिति ने किया रेस्क्यू
किस्को प्रखंड के खम्हार काटप गाँव के सड़क पर रविवार दोपहर 2:00 कुछ लोगों को अचानक एक अजगर सांप दिखे, जिसकी सूचना लोहरदगा वन विभाग को दी गई. सूचना के बाद वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सोमार लकड़ा मौके पर पहुंचे. अजगर को रेस्क्यू कर रानी अंबा के जंगलों पर छोड़ दिया गया।