किस्को: किस्को प्रखंड के भूसाड गांव में बकरी ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया, लोग इसे एलियन बता रहे हैं
किस्को प्रखंड के भूसाड गांव में एक ग्रामीण की बकरी ने सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे अजीब तरह से दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया हैं। बकरी के इस अनोखे बच्चे को देखने लोग पहुंच रहे हैं। खास बात हैं कि जन्म के कई घंटों बीत जाने के बाद भी बच्चा जिंदा था । अनोखे चेहरे के साथ पैदा हुए इस बच्चे को देखने पहुंच रहे लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।