किस्को: झारखंड शिक्षा परियोजना ने जिला के विभिन्न विद्यालयों में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया, DEO रहे उपस्थित
झारखंड शिक्षा परियोजना लोहरदगा द्वारा शनिवार दोपहर 2:00 जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन जिला के विभिन्न विद्यालयों में किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा गायन, नृत्य, समूह गान,दृश्य कला, थिएटर, वाद्य यंत्र, नाट्य,दृश्यकला, पारंपरिक कहानी आदि में परफॉर्म किया गया।