मंदसौर कार्तिक मेले में दुकानों के आवंटन पर बड़ा सवाल! करीब 20 दुकानें खाली होने के बावजूद री-टेंडर नहीं, व्यापारी का आरोप—17 हजार की दुकान के मांगे जा रहे 1 लाख रुपए! आखिर किसकी शह पर चल रहा दुकानों की ब्लैक मार्केटिंग का खेल?
मंदसौर नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्तिक मेले में दुकानों के आवंटन को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। एक व्यापारी ने आरोप लगाया है कि मेले में लगभग 20 दुकानें अभी भी बची हुई हैं, लेकिन नगर पालिका द्वारा इन दुकानों का दोबारा टेंडर जारी नहीं किया गया।
व्यापारी का आरोप है कि जब वह बची हुई दुकान लेने के लिए मेले में पहुंचा तो उसकी मुलाकात कुछ दलालों से हुई। व्यापारी के मुताबिक, दलालों द्वारा पार्षदों के साथ मिलीभगत कर कथित तौर पर 17 हजार रुपए की दुकान के बदले 1 लाख रुपए तक की मांग की जा रही है।
व्यापारी का कहना है कि वह इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब दुकानें नगर पालिका की हैं और उनका आवंटन निय�