विकासखंड शिवपुरी के ग्राम मुडेरी में कृषक संगोष्ठी का हुआ सफल आयोजन
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना अंतर्गत विकासखंड शिवपुरी के ग्राम मुड़ेरी में कृषक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उप संचालक सह परियोजना संचालक (आत्मा) श्री मुनेश कुमार शाक्य द्वारा उपस्थित कृषकों को विभाग की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए ई-टोकन व्यवस्था एवं एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन के महत्व से अवगत कराया गया तथा अधिकाधिक किसानों से इन सुविधाओं का लाभ लेने का आग्रह किया गया।
संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री पुनीत कुमार राठौर ने कृषकों को उन्नत कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ.एम.के.भार्गव एवं डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री श्री भगवान सिंह नरवरिया ने आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी देते हुए यंत्रीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री जितेन्द्र जाटव ने उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर कृषकों को लाभान्वित किया।
कार्यक्रम में श्री रघुवीर सिंह यादव (बी.टी.एम.), श्री सालिकराम धाकड़ (ए.टी.एम.) आत्मा, श्री एस.के.वर्मा सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। संगोष्ठी में कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विशेषज्ञों से तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#shivpuri
220 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026