तोकापाल: तोकापाल में आयोजित मड़ई मेले में सुकमा के फोटोग्राफर का कैमरा सहित अन्य सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Tokapal, Bastar | Apr 17, 2026 मड़ई मेला में फोटोग्राफी करने गए युवक के साथ चोरी हो गई। सुकमा जिले में पुसपाल थाना क्षेत्र के किंदरवाड़ा पटेलपारा में रहने वाले दीपेश कुमार नाग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपेश कुमार नाग पेशे से फोटोग्राफर है।