भरगामा: भरगामा के शहीद अभिषेक कुमार सिंह की शहादत को केन्द्र और राज्य सरकार ने किया भुला
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर गांव के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान अभिषेक कुमार सिंह की शहादत को केन्द्र और राज्य सरकार ने महज 16 सालों में हीं भूला दिया है. 20 अक्टूबर 2008 को छत्तीसगढ़ के थिंकीगुट्टा जंगल में नक्सलियों से बहादुरी से लड़ते हुए सीआरपीएफ जवान अभिषेक कुमार सिंह ने अपने लहू का एक-एक कतरा देश के लिए न्यौछावर कर दिया था.