भदोही: भदोही : भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान का किसान संगठनों ने किया विरोध
भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान का शुक्रवार को बीड़ा ऑफिस पर विभिन्न किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि खेती की जमीन को अधिग्रहित ना किया जाए। अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों का सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाए। सर्किल रेट भी बढ़ाया जाए। जिसका जमीन लिया जाए पहले उसे रहने की व्यवस्था की जाए।