भदोही: प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से मिले भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद, रेल मंत्री से की कई मांगें
शुक्रवार को दिल्ली में भदोही सांसद डा विनोद बिंद प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री से भदोही लोकसभा अंतर्गत कई विकास कार्य कराने की मांग की। सांसद ने ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के विस्तार, ककराहि अंडर पास, हरदुआ में अंडर पास और प्रतापपुर में अंडर पास निर्माण की मांग की।