भदोही: भदोही : सुरियावां में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वाराणसी प्रयागराज रेल मार्ग के सुरियावां रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक युवक ने कथित तौर पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान खरगसेनपुर मतेथु गांव निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया की इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।