भदोही: रजपुरा चौराहे के पास स्थित एक दुकान में लगी भीषण आग, सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
भदोही कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा चौराहे के पास एक मछली की दुकान में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। आग लग जाने से अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया। दुकानदार सुरेश ने बताया कि इस घटना में उसका 30 हजार का नुकसान हुआ है। राहत की बात रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।