भदोही: भदोही : सुरियावां थाने का हेड कांस्टेबल सुरेद्र प्रताप गिरफ्तार, डरा धमका कर दो लाख 30 हजार वसूलने पर हुई कार्रवाई
भदोही: जिले के सुरियावां थाना के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रताप को एक व्यक्ति को डरा धमका कर 02 लाख 30 हजार रुपए वसूलने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल एसपी तेजवीर सिंह ने बताया की पीड़ित व्यक्ति के पत्नी की शिकायत पर हुई जांच में ममला सही मिलने पर यह कार्यवाई हुई है। मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्यवाई भी होगी।