पटना ग्रामीण: बिहार विधान परिषद में 'हम' पार्टी की बैठक, NDA से 40 सीटों की मांग
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के द्वारा एक दिवसीय बिहार विधानसभा प्रभारी कार्यशाला शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में हम पार्टी की महिलाओं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि हमें 40 सीट नहीं मिलती है तो हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।