पटना ग्रामीण: अरफाबाद में अपराधियों ने पति-पत्नी और बेटी को मारी गोली, पत्नी और बेटी की इलाज के दौरान मौत
आलमगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर फायरिंग की है। सोमवार सुबह 9:15 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद इस बात की जानकारी दी की अपराधियों ने पति-पत्नी और बेटी को गोली मारी है। तीनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पत्नी और बेटी की मौत हो गई।