पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में सांसद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जातीय जनगणना पर अचानक सहमति देने पर उठाए सवाल
राजद कार्यालय में सांसद मनोज झा ने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर मनोज झा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद अचानक जातीय जनगणना पर केंद्र सरकार के द्वारा सहमति दिए जाने पर सवाल उठाया। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां न केवल आरक्षण विरोधी है बल्कि भाजपा पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को भ्रमित करने की साजिश कर रही है।