आज दिनांक 08.09.2026 को उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता लेखपाल पंचायत तकनीकी सहायक एवं सभी पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक के साथ विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रगति हेतु साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जिसमें ग्रामीण हाट, मिशन कायाकल्प ,मानव दिवस सृजन,ससमय भुगतान एवं योजनाओं की जियो टैगिंग, अपूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र एवं नए आंगनबाड़ी का सर्वे, वृक्षारोपण,वर्क डिमांड इन मुख्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
1- ग्रामीण हाट में प्रखंड मड़वन, मुरौल, मुसहरी एवं कांटी को प्रगति लाने हेतु निदेशित किया गया
2- नए आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित करने में प्रखंड कुरहनी,औराई,सकरा एवम बोचहां को दो दिनों के अंदर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वे का कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया साथ ही सभी प्रखंडों में एक-एक आंगनबाड़ी का कार्य प्रारंभ करने हेतु निदेशित किया गया
3- प्रखंड मीनापुर सरैया कुरहनी मड़वन एवं मुसहरी में अपूर्ण आंगनबाड़ी केदो को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया है
4- मिशन कायाकल्प में प्रखंड मुरौल सकरा साहेबगंज मुसहरी एवं बांद्रा को अपेक्षाकृत प्रगति लाने हेतु निदेशित किया गया।
5- वृक्षारोपण की योजनाओं में प्रखंड कुरहनी सरैया पारु मुसहरी एवं औराई में धीमी प्रगति हेतु नाराजगी व्यक्त की गई एवं अगले बैठक के पूर्व सभी पंचायत में लक्ष्य के अनुरूप सत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु निदेशित किया गया
6- वृक्षारोपण में धीमी प्रगति हेतु प्रखंड कुरहनी सरैया पारु एवं कांटी के सभी पंचायत रोजगार सेवक कनीय अभियंता पंचायत तकनीकी सहायक लेखापाल सहित कार्यक्रम पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
7- माह सितंबर में काम की मांग में धीमी प्रगति हेतु सभी प्रखंडों के 18 पंचायत रोजगार सेवकों से अगले बैठक के पूर्व शून्य उपलब्धि पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई हेतु चेतवानी दी गयी।
8- मानव दिवस सृजन में प्रखंड बोचहा गायघाट मड़वन मोतीपुर एवं कुरहनी को अपेक्षाकृत प्रगति हेतु निदेशित किया गया
9- जिला स्तर से निर्गत सभी कर्मियों से कारण बताओ नोटिस की समीक्षा की गई एवं लगातार तीन से अधिक कारण बताओ नोटिस होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया
10- समय भुगतान हेतु प्रखंड मोतीपुर मुसहरी कटरा साहेबगंज एवं मुरौल को अपेक्षाकृत प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।