उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा प्रखंड गायघाट का औचक निरीक्षण किया गया एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं विकसित भारत जी राम जी की विभिन्न बिंदुओं पर सभी संबंधित पदाधिकारी/कर्मियों को अपेक्षाकृत प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया गया। प्रखंड स्तर पर मिशन कायाकल्प के तहत चयनित की जाने वाली योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कायाकल्प अंतर्गत योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई ।साथ ही अभी तक प्रखंड गायघाट में एक भी नए आंगनबाड़ी चयनित नहीं किए जाने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को दो दिनों के अंदर नए आंगनबाड़ी हेतु स्थल चिह्नित करते हुए कर प्रारंभ करने हेतु निर्देश दिया गया साथ ही विकसित भारत की राम जी के अंतर्गत वृक्षारोपण की योजनाओं में धीमी प्रगति हेतु संबंधित पंचायत रोजगार सेवकों को दो दिनों के अंदर सभी पंचायत में लक्ष्य के अनुरूप सत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने हेतु सभी आवास पर्यवेक्षक को निदेशित किया गया। लोहिया स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत IHHL की जियो टैगिंग यूजर कलेक्शन चार्ज की धीमी प्रगति हेतु प्रखंड समन्वयकों को एक सप्ताह के अंदर अपेक्षाकृत प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया ।