देहरादून | पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के देवऋषि एनक्लेव में बुधवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की चाकू से हमला कर ह*त्या कर दी गई। उनका शव घर के एक कमरे में मिला, जिसकी गर्दन के पीछे गहरे कट के निशान थे।
घटना की सूचना मृतक की बहन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल से ही 20 वर्षीय रोहन प्रजापति, निवासी माजरा, पटेलनगर को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु.अ.सं. 453/26 के तहत धारा 103(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बी.कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है और उसकी पहचान मृतक से इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। आरोपी के अनुसार, मृतक के बुलाने पर वह उनके घर गया था, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने कमरे में रखे चाकू से हमला कर दीपक गुप्ता की ह*त्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक का लगभग 7–8 वर्ष पहले अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था। वह मूल रूप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे और वर्ष 2004 से अपने भाई-बहनों के साथ देहरादून में रह रहे थे। मामले की आगे की जांच जारी है।#DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS