आबू रोड: माउंट आबू में सफाई व्यवस्था पर पालिका सख्त, कचरा फैलाने वालों पर की कार्रवाई, पालिका आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
माउंटआबू नगरपालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पालिका प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर में कचरा फैलाने और सफाई नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता ने शहर का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों के बाहर कचरा फैला मिला