माकड़ी: हेमलता महतारी वंदन की राशि से बेटियों का भविष्य संवार रही हैं
कोण्डागांव जिले के ग्राम भानपुरी निवासी हेमलता दीवान महतारी वंदन योजना से मिलने वाली ₹1,000 की मासिक राशि में से ₹500-₹500 अपनी दोनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं। उनका कहना है कि नियमित बचत से बेटियों की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक आधार तैयार हो रहा है।