मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। यहाँ शराब के नशे में पूरी तरह चूर दो युवक हाथ में बकायदा शराब की बोतल लेकर मुख्य सड़क पर बाइक दौड़ाने की कोशिश कर रहे है। न खुद की जान की परवाह और न ही दूसरों की सुरक्षा का डर! शराब का नशा ऐसा था कि युवकों का खुद पर से संतुलन ही खो गया। सड़क पर चलते लोग जब तक उन्हें संभालते या कुछ पूछते, तब तक दोनों बीच सड़क पर धड़ाम से गिर पड़े।
हद तो तब हो गई जब गिरने के बाद भी दोनों युवकों से अपनी बाइक तक नहीं संभाली जा रही थी। वे जितनी बार बाइक उठाने की कोशिश करते, उतनी ही बार लड़खड़ाकर दोबारा सड़क पर गिर जाते। बीच सड़क पर तमाशा बनते इन युवकों का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो साफ तौर पर दिखाता है कि कैसे 'ड्रिंक एंड ड्राइव' न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि खुद की जिंदगी को मौत के मुंह में धकेलने जैसा है।
#Singrauli #MadhyaPradesh #RoadSafety #ViralVideo #DrinkAndDrive #SingrauliPolice #MPNews #SocialMediaViral #AccidentAlert #FatafatNews