सिरसागंज: थाना परिसर में नवागत सीओ ने शांति कमेटी की बैठक कर आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा, शांति और सौहार्द का पढ़ाया पाठ
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज परिसर में गुरुवार की शाम को नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने नगर के गणमान्य लोगों के साथ शान्ति कमेटी की बैठक आयोजित की। जिसमें लोगों से आपसी प्रेम भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान सीओ ने कि किसी भी प्रकार की अशांति और अफवाह फैलाने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।