सिरसागंज: गांव कबीरपुर ठार में मंदबुद्धि बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, आरोपी को भेजा जेल
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव कबीरपुर ठार में दिमागी रूप से असंतुलित 17 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। बता दें विगत दिवस पशुओं के लिए चारा लेने गई बालिका के साथ गांव के ही एक शख्स द्वारा दुष्कर्म किया गया था।