सिरसागंज: गांव शेखूपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते 15 दिनों से फुंके पड़े हैं 3 विद्युत ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र विकास अराॅव के अन्तर्गत आने वाले गांव शेखूपुर में विगत करीब 15 दिनों से 16 केवीए के 3 फुंके पड़े विद्युत ट्रांसफार्मरों के कारण गांव में विद्युत अव्यवस्था उत्पन्न हो गयी है। जिसकी वजह से ग्रामवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है।