*वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत विकास कार्यों को मिली नई गति*
वीबी-जी रामजी योजना के तहत जिले में विभिन्न विकास कार्यों का निरंतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत खड़कोना एवं डिपाडीह खुर्द में मुक्तिधाम एवं शेड निर्माण कार्य हेतु लेआउट तैयार कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया गया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत वाड्राफनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं नवगई में मुक्तिधाम एवं शेड निर्माण कार्य तथा जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत सेमरवा, धोली एवं त्रिशूली में मुक्तिधाम एवं शौचालय निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित होगा।
इन निर्माण कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर एवं सु�
810 views | Balrampur, Chhattisgarh | Aug 14, 2026