धौलपुर: डीएलएसए सचिव ने जेल पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने मंगलवार शाम में जेल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने जेल परिसर में साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने बंदियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी परेश