गोरखपुर: पुलिस ने 12 घंटे में ऑटो में छूटे जेवरात और कीमती सामान से भरे दो बैग बरामद कर पीड़ित को लौटाए
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में ऑटो में छूटे दो बैग को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से महज 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। कुसम्ही बाजार से ऑटो में सवार होकर गोरखपुर रोडवेज रेलवे बस स्टैंड पहुंचे यात्री अपने दोनों बैग ऑटो में ही भूल गए थे। बैग में कीमती सामान और आभूषण रखे थे। सूचना मिलने के बाद रेलवे चौकी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की पहचान