दुकान बंद करते समय व्यापारी पर जानलेवा हमला, CCTV फुटेज वायरल
उदयपुर में दो पड़ोसी व्यापारियों के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी अब सामने आया है। धानमंडी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी पर शटर बंद करने वाली लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जानलेवा हमले की धारा भी जोड़ी और कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई। अब पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई से नाराज है। पहले मुख्यमंत्री और अब एसपी डॉ. अमृता दुहन को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#Udaipur #UdaipurNews #CCTV #CrimeNews #BreakingNews Rajasthan