प्रतापगढ़ में नशा तस्कर पर बुलडोजर एक्शन, चारागाह भूमि से अवैध निर्माण ध्वस्त
प्रतापगढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है। इस बार प्रशासन का बुलडोजर एक एनडीपीएस आरोपी के अवैध कब्जे पर चला। अरनोद तहसील के कोटड़ी गांव में चारागाह भूमि पर किए गए करीब 350 वर्ग फीट के पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार आरोपी आमिर खान रंगरेज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं और हाल ही में 773 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तारी के बाद वह जिला जेल में बंद है। भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई को नशा तस्करों के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त संदेश माना जा रहा है।
#Pratapgarh #Rajasthan #BulldozerAction #AntiDrugDrive #NDPSAct