बांसवाड़ा पुलिस का एक्शन मोड, बजरी माफिया और साइबर ठगों पर कसा शिकंजा
बांसवाड़ा पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा... अवैध खनन, साइबर अपराध और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत बांसवाड़ा पुलिस ने 43 टन अवैध बजरी से भरा एक ट्रक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं साइबर अपराधियों के 6 ठिकानों पर रेड कर 2 साइबर ठगों को दबोच लिया। सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान 1831 वाहनों की जांच की गई, 562 चालान काटे गए और 29 वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और यातायात नियमों को लेकर जिलेभर में अभियान चलाया गया, जबकि पुलिस-जनता समन्वय के लिए 7 सीएलजी बैठकों का भी आयोजन किया गया।
#Banswara #BanswaraPolice #RajasthanPolice #PoliceAction #CyberCrime