मंझनपुर: रमसहाईपुर गांव में घर के पीछे से सेंध लगाकर घुसे चोरों ने चुराये लाखों के आभूषण, जांच में जुटी पुलिस
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के रमसहाईपुर गांव की रहने वाली रानी पाल ने बताया की घर के पीछे की तरफ से चोरों ने सेंध काटकर घर के अंदर घुस गए। और जिस कमरे में महिलाएं सो रही थी उसमें कुंडी बन्द कर लिया। इसके बाद चोरों ने लॉकर तोड़कर सोने चांदी के जेवरात पार कर दिया है। जब इसकी जानकारी सुबह हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया है।