मंझनपुर: पत्रकारों से मारपीट और हत्या मामले से संबंधित कौशांबी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने डीएम को मंझनपुर मे एक ज्ञापन सौंपा
कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब द्वारा एक ज्ञापन कौशांबी जिला अधिकारी राजेश कुमार राय को सोपा गया है। प्रदेश भर में पत्रकारों के साथ हो रही मारपीट और हत्या मामले से संबंधित यह ज्ञापन था। क्लब के लोगों ने पत्रकारों के साथ हो रहे व्यवहार पर नाराजगी जताई है। मंझनपुर में डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए क्लब के सदस्यों ने डीएम से पत्र आगे भेजने को कहा है।