मंझनपुर: प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमला एवं हत्या से आक्रोशित कौशांबी के पत्रकारों ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जिलाधिकारी को कौशाम्बी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के पत्रकारों ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को बताया गया कि, कल दिनांक 5 मई को रायबरेली में गृहमंत्री की रैली में पत्रकार की खबर कवरेज के दौरान पिटाई की गई। इसके अलावा प्रतापगढ़ में पत्रकार बसन्त सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया है।